Is the Tuataras are the modern Dinosaur? उनको तीसरी आँख क्यो है?

Mass destruction of dinosaurs on earth by meteor
Mass destruction of dinosaurs on earth by meteor

    लाखो वर्ष पहले विशालकाय डायनसौरस (Dinosaur) हमारी पृथ्वी विचरण कर रहे थे। वह आकार में इतने बड़े थे कि हाथी भी उनकी तुलना में भेड़ की तरह दिखता था। यह लगभग 200 से 145 मिलियन वर्ष पहले का जुरासिक काल था। लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण और एक विशाल उल्का के गिरने के कारण सभी का विनाश हो गया था।


    लेकिन कुछ भाग्यशाली जीव जैसे (Alligators)एलीगेटोर्स, (Crocodile)मगरमच्छ, पक्षी, (Salamander)सैलामैंडर, और कई अन्य जीवित रह गए। तुतारा या टूटारा (Tuatara)भी वह जीव है जो जुरासिक युग के बड़े पैमाने पर विनाश से बच गया।

 

यह वीडियो टुटारा के बारे में कुछ रोचक जानकारी, सामान्य ज्ञान और शिक्षा के हेतु से है।

 

 

New Zealand का Tuatara: तुतरा या टूटारा डीनोसोरस से भी प्राचीन एक आश्रयजनक प्राणी जिसकी तीन आंखे है।

टूटारा न्यूजीलैंड(New Zealand) में पायी जाने वाली एक सरीसृप (Reptiles) की प्रजाति है, जो जीनस स्फेनोडन (Genus Sphenodon) से संबंधित हैं। हालांकि वे अधिकांश छिपकली जैसे दिखते है, लेकिन वे एक अलग ही प्रजाति से उत्पन्न हुए है-राइनोसफलिया (Rhynchocephalia) प्रजाति से। टूटारा, स्फेनडोन पंचैटस (Sphendon Punctatus), केवल न्यूजीलैंड में पाया जाता है और जुरसिक काल के एक विशिष्ट सरीसृप प्रजाति स्पाहोडोंटिया (Sphehodontia) का एकमात्र जीवित सदस्य है जो शुरुआती डायनासोर के साथ रहता था और Upper Triassic period में 200 लाख साल पहले अन्य सरीसृप प्रजाति से अलग हो गया था।

Tuatara of New Zealand decended from species Rhynchocephalia
Tuatara of New Zealand decended from species Rhynchocephalia.

तुतारा छिपकली क्यों नहीं है? 

      'तुतारा' नाम एक देशी माओरी शब्द है जिसका अर्थ है "पीठ पर चोटियाँ" या "रीढ़ की हड्डी। 
उनकी तीसरी आंख होती है। 
  • Tuataras के पास कोई बाहरी कान नहीं है जैसा कि छिपकलियां को होते हैं। 
  • उन्हे ठंडा हवामान पसंद हैं, जबकि छिपकलियों को यह गर्म हवामान पसंद है। 
  •  छिपकली के विपरीत, टुटारस निशाचर हैं। 
  • लेकिन उनके शरीर का सबसे ध्यानाकर्षक हिस्सा उनकी  "तीसरी आंख" है।
          तीसरी आँख सिर्फ टूटारा की शिशु अवस्था में दिखाई देती है, जो छह महिने के बाद त्वचा औए बालो में ढंक जाती है। हालांकि, तीसरी आँख का क्या काम वह अभी तक शोध का विषय रहा है, लेकिन इक अनुमान के अनुसार यह आँख पराजांबली किरणों को अवशोषित करती है और दैनिक एवं मौसमी समय चक्रों को समाजने में टूटारा को मददरूप होती होगी।
Hidden third eye of Tuatara
Hidden third eye of Tuatara.

क्या एक तुतारा एक छिपकली है? 

        हालांकि यह छिपकली की तरह दिखता है, यह वास्तव में काफी अलग है। केवल न्यूजीलैंड में पाया गया, तुतारा के निकटतम रिश्तेदार डायनासोर के समय के आसपास सरीसृपों का एक विलुप्त समूह हैं। यही कारण है कि कुछ वैज्ञानिक तुवरस(Tuataras) को "जीवित जीवाश्म" (Living fossils) कहते हैं। 180 मिलियन वर्ष पहले जुरासिक युग की चट्टानों में तुतारा के सबसे पुराने जीवाश्म पाए जाते हैं। जीवाश्म साक्ष्य इंगित करते हैं कि राइनोचसेफालिया (Rhynchocephalia) के अन्य सदस्य 60 मिलियन वर्षों से विलुप्त हैं।
Tuatara specie is a reptile belongs to Rhynchocephalia
Tuatara specie is a reptile belongs to Rhynchocephalia.

 आज के समय में तूतारस के अस्तित्व लिए क्यो खतरा है? 

      वैसे तो वर्तमान समय में न्यूजीलेण्ड के राष्ट्रिय उध्यान के कारण खतरे में नहीं हैं, लेकिन उनकी सीमित सीमा उन्हें खतरे में डालती है। प्राकृतिक शिकारी प्राणी और धंधादारी शिकारीयों से खतरा होता है। लालची व्योपारीओ की काला बाजार का दूषण भी सरीसृप के लिए भयरूप है। अवैध घोषित कीए गए इस व्यापार में, एक तुतारा की किम्मत $ 40,000 से अधिक प्राप्त हो सकती है। क्योकि तुतारा एक प्राचीन और अलभ्य अनोखी प्रजाति है।
Survival of Tuataras is at risk due to greedy sellers.
Survival of Tuataras is at risk due to greedy sellers.

तुतारा का आयुष्य  कितने वर्षो का होता है? 

        वैसे तो टूटारा  का औसतन आयुष्य लगभग 60 साल का होता है। वे 25 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड पर अच्छी तरह से जीवित रह सकते हैं, और 5 डिग्री से कम तापमान पर बूर में आश्रय लेकर जिंदा रह सकते हैं। Tuatara का विकास दर किसी भी सरीसृप की तुलना में सबसे धीमा है, और जब तक वे लगभग 35 वर्ष के नहीं हो जाते, तब तक वे बढ़ते रहते हैं। एक तुतारा की औसत जीवन अवधि लगभग 60 साल है लेकिन वे शायद 100 साल तक जीवित रहते हैं।

क्या हेनरी तुतारा अभी भी जीवित है? 

         साउथलैंड संग्रहालय 100 से अधिक tuatara की देखभाल करता है, सभी विकास के विभिन्न चरणों में; नवजात शिशुओं से लेकर किशोरों तक, हमारे विश्व प्रसिद्ध हेनरी तक, जिनकी उम्र 110 वर्ष से अधिक है। संयोग से, हेनरी के पास 46 वर्षों से अधिक कैद में रहने का विश्व रिकॉर्ड है।
SouthLand_Museum_&_Art_Gallery
SouthLand_Museum_&_Art_Gallery.

कितने तुतारे बचे हैं? 

        कभी न्यूजीलैंड के तराई क्षेत्रों में हर जगह विचरते हुए टूटारा अब अनुमानित 100,000 जीतने कुछ अपतटीय द्वीपों तक ही सीमित हैं, जहां चूहों, बिल्लियों, सूअरों और सूअरों जैसे शिकारियों का कोई भाय नहीं है।
Tuatara_Auckland_War_Memorial_Museum
Tuatara_Auckland_War_Memorial_Museum.

क्या तूतारस विषैले होता हैं?

वे skinks, Geckos और अन्य कम प्रसिद्ध छिपकलियों की प्रजाति के दूर रिश्तेदार है और विषैले नहीं होते लेकिन काट सकते है और सतर्कता जरूरी है।

क्या तुतारा ठंडे खून (Cold Blooded) प्राणी हैं?

तुतारा का तापमान के साथ एक दिलचस्प रिश्ता है। वे (Ectotherms )"ठंडे खून वाले" जीव हैं, इसलिए उनके शरीर का तापमान परिवेश के तापमान पर निर्भर करता है। Tuatara में सेक्स निर्धारित करने वाले गुणसूत्र (Chromosomes) नहीं हैं, लेकिन अन्य सरीसृपों की तरह सेक्स-नर या मादा- लंबे समय के दौरान मिट्टी के तापमान से निर्धारित होता है - लगभग 15 महीने तक की अवधि काऊष्मायन(Incubation)।
Tuatara is a species related to Geckos
Tuatara is a species related to Geckos.

हम जंगली तुतारा कहाँ देख सकते है? (Click here for Google Map)

तुतारा, 

इन प्राचीन सरीसृपों को देखने के लिए तीन स्थान है।

  • Tiritiri Matangi Island, Hauraki Gulf, Auckland.
  • Zealandia, Wellington.
  • Matiu/Somes Island, Wellington.


End of the Post

⏪

⏩

टिप्पणियाँ

Popular Post

r. Maryam Afifah Ansari: India's first Muslim woman neurosurgeon ||

Educate Girls Wins Ramon Magsaysay Award: The Story of 2 Million Girls Educated||

India's Indigenous Flying Car Takes Flight: HAPIDA SKYNeX, Ravi Tamta's Electric Innovation from Almora, Uttarakhand

International Travel Rules for Seniors Over 70 in 2026 – Don't Get Denied at the Gate!

How I Manage My Loan To Get Rid Of The Debt In Hindi?

Ten family members of Udkhanda village in Uttarakhand re-inhabited their deserted village, presenting an example of self-reliance|

From Agricultural Waste to Food Safety: 13-Year-Old Arika Kundu’s Amazing Innovation

A Beacon of Enlightenment: Maulana Ghulam Mohammad’s Contribution to Education and Society|| Maulana Ghulam Mohammad: Bridging Tradition and Modernity in Muslim Reform|

EDDELU_KARNATAKA: Wake up Karnataka Campaign! How did the voters of Karnataka find the solution to radical politics?

China’s Desert-to-Forest Project: The Great Green Wall ||

Other Blogs...