Do #Dinosaur Still Exist? Is the Tuataras Are The Modern Dinosaur? उनको तीसरी आँख क्यो है?

#New_Zealand का #Tuatara, तुतरा या टूटारा डीनोसोरस से भी प्राचीन एक आश्रयजनक प्राणी जिसकी तीन आंखे है।          

    लाखो वर्ष पहले विशालकाय डायनसौरस (Dinosaur) हमारी पृथ्वी विचरण कर रहे थे। वह आकार में इतने बड़े थे कि यदि हाथी भी उसके साथ खड़ा हो तो भेड़-बकरी जैसा दिखेगा। यह लगभग 200 से 145 मिलियन वर्ष पहले का जुरासिक काल था।     लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण और एक विशाल उल्का के गिरने के कारण सभी का विनाश हो गया था। लेकिन कुछ भाग्यशाली जीव जैसे (Alligators)एलीगेटोर्स, (Crocodile)मगरमच्छ, पक्षी, (Salamander)सैलामैंडर, और कई अन्य जीवित रह गए।

Verious images of Dinosaurs  of Jurassic Times
Verious images of Dinosaurs  of Jurassic Times

    तुतारा या टूटारा (Tuatara)भी वह जीव है जो जुरासिक युग के बड़े पैमाने पर विनाश से बच गया। यह लेख टुटारा के बारे में कुछ रोचक जानकारी, सामान्य ज्ञान और शिक्षा के हेतु से है।

 keywords: Tuatara, New Zealand, rare species, Reptiles, Dinosaurs, Jurassic Park, exclusive animals, Tuatara pet, lizards, poisonous creatures, zoology, zoo, Ethologists,Veterinarian, Zoo keeper, Auckland Museum, 

        टूटारा न्यूजीलैंड(New Zealand) में पायी जाने वाली एक सरीसृप (Reptiles) की प्रजाति है, जो जीनस स्फेनोडन (Genus Sphenodon) से संबंधित हैं। हालांकि वे अधिकांश छिपकली जैसे दिखते है, लेकिन वे एक अलग ही प्रजाति से उत्पन्न हुए है-राइनोसफलिया (Rhynchocephalia) प्रजाति से। टूटारा, स्फेनडोन पंचैटस (Sphendon Punctatus), केवल न्यूजीलैंड में पाया जाता है और जुरसिक काल के एक विशिष्ट सरीसृप प्रजाति स्पाहोडोंटिया (Sphehodontia) का एकमात्र जीवित सदस्य है जो शुरुआती डायनासोर के साथ रहता था और Upper Triassic period में 200 लाख साल पहले अन्य सरीसृप प्रजाति से अलग हो गया था। 

Tuatara of New Zealand decended from species Rhynchocephalia
Tuatara of New Zealand decended from species Rhynchocephalia.

तुतारा छिपकली क्यों नहीं है? 

      'तुतारा' नाम एक देशी माओरी शब्द है जिसका अर्थ है "पीठ पर चोटियाँ" या "रीढ़ की हड्डी। 
उनकी तीसरी आंख होती है। 
  • Tuataras के पास कोई बाहरी कान नहीं है जैसा कि छिपकलियां को होते हैं। 
  • उन्हे ठंडा हवामान पसंद हैं, जबकि छिपकलियों को यह गर्म हवामान पसंद है। 
  •  छिपकली के विपरीत, टुटारस निशाचर हैं। 
  • लेकिन उनके शरीर का सबसे ध्यानाकर्षक हिस्सा उनकी  "तीसरी आंख" है।
          तीसरी आँख सिर्फ टूटारा की शिशु अवस्था में दिखाई देती है, जो छह महिने के बाद त्वचा औए बालो में ढंक जाती है। हालांकि, तीसरी आँख का क्या काम वह अभी तक शोध का विषय रहा है, लेकिन इक अनुमान के अनुसार यह आँख पराजांबली किरणों को अवशोषित करती है और दैनिक एवं मौसमी समय चक्रों को समाजने में टूटारा को मददरूप होती होगी।
Hidden third eye of Tuatara
Hidden third eye of Tuatara.

क्या एक तुतारा एक छिपकली है? 

        हालांकि यह छिपकली की तरह दिखता है, यह वास्तव में काफी अलग है। केवल न्यूजीलैंड में पाया गया, तुतारा के निकटतम रिश्तेदार डायनासोर के समय के आसपास सरीसृपों का एक विलुप्त समूह हैं। यही कारण है कि कुछ वैज्ञानिक तुवरस(Tuataras) को "जीवित जीवाश्म" (Living fossils) कहते हैं। 180 मिलियन वर्ष पहले जुरासिक युग की चट्टानों में तुतारा के सबसे पुराने जीवाश्म पाए जाते हैं। जीवाश्म साक्ष्य इंगित करते हैं कि राइनोचसेफालिया (Rhynchocephalia) के अन्य सदस्य 60 मिलियन वर्षों से विलुप्त हैं।
Tuatara specie is a reptile belongs to Rhynchocephalia
Tuatara specie is a reptile belongs to Rhynchocephalia.

 आज के समय में तूतारस के अस्तित्व लिए क्यो खतरा है? 

      वैसे तो वर्तमान समय में न्यूजीलेण्ड के राष्ट्रिय उध्यान के कारण खतरे में नहीं हैं, लेकिन उनकी सीमित सीमा उन्हें खतरे में डालती है। प्राकृतिक शिकारी प्राणी और धंधादारी शिकारीयों से खतरा होता है। लालची व्योपारीओ की काला बाजार का दूषण भी सरीसृप के लिए भयरूप है। अवैध घोषित कीए गए इस व्यापार में, एक तुतारा की किम्मत $ 40,000 से अधिक प्राप्त हो सकती है। क्योकि तुतारा एक प्राचीन और अलभ्य अनोखी प्रजाति है।
Survival of Tuataras is at risk due to greedy sellers.
Survival of Tuataras is at risk due to greedy sellers.

तुतारा का आयुष्य  कितने वर्षो का होता है? 

        वैसे तो टूटारा  का औसतन आयुष्य लगभग 60 साल का होता है। वे 25 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड पर अच्छी तरह से जीवित रह सकते हैं, और 5 डिग्री से कम तापमान पर बूर में आश्रय लेकर जिंदा रह सकते हैं। Tuatara का विकास दर किसी भी सरीसृप की तुलना में सबसे धीमा है, और जब तक वे लगभग 35 वर्ष के नहीं हो जाते, तब तक वे बढ़ते रहते हैं। एक तुतारा की औसत जीवन अवधि लगभग 60 साल है लेकिन वे शायद 100 साल तक जीवित रहते हैं।

क्या हेनरी तुतारा अभी भी जीवित है? 

         साउथलैंड संग्रहालय 100 से अधिक tuatara की देखभाल करता है, सभी विकास के विभिन्न चरणों में; नवजात शिशुओं से लेकर किशोरों तक, हमारे विश्व प्रसिद्ध हेनरी तक, जिनकी उम्र 110 वर्ष से अधिक है। संयोग से, हेनरी के पास 46 वर्षों से अधिक कैद में रहने का विश्व रिकॉर्ड है।
SouthLand_Museum_&_Art_Gallery
SouthLand_Museum_&_Art_Gallery.

कितने तुतारे बचे हैं? 

        कभी न्यूजीलैंड के तराई क्षेत्रों में हर जगह विचरते हुए टूटारा अब अनुमानित 100,000 जीतने कुछ अपतटीय द्वीपों तक ही सीमित हैं, जहां चूहों, बिल्लियों, सूअरों और सूअरों जैसे शिकारियों का कोई भाय नहीं है।
Tuatara_Auckland_War_Memorial_Museum
Tuatara_Auckland_War_Memorial_Museum.

क्या तूतारस विषैले होता हैं? 

        वे skinks, Geckos और अन्य कम प्रसिद्ध छिपकलियों की प्रजाति के दूर रिश्तेदार है और विषैले नहीं होते लेकिन काट सकते है और सतर्कता जरूरी है।

क्या तुतारा ठंडे खून (Cold Blooded) प्राणी हैं? 

       तुतारा का तापमान के साथ एक दिलचस्प रिश्ता है। वे (Ectotherms )"ठंडे खून वाले" जीव हैं, इसलिए उनके शरीर का तापमान परिवेश के तापमान पर निर्भर करता है। Tuatara में सेक्स निर्धारित करने वाले गुणसूत्र (Chromosomes) नहीं हैं, लेकिन अन्य सरीसृपों की तरह सेक्स-नर या मादा- लंबे समय के दौरान मिट्टी के तापमान से निर्धारित होता है - लगभग 15 महीने तक की अवधि का ऊष्मायन(Incubation)।
Tuatara is a species related to Geckos
Tuatara is a species related to Geckos.

हम जंगली तुतारा कहाँ देख सकते है? (Click here for Google Map)

तुतारा इन प्राचीन सरीसृपों को देखने के लिए तीन स्थान है। 


•••••



टिप्पणियाँ

Popular Post

What If You Slept Today and Woke Up in the Next Century? Scientists have frozen brain tissue at -196°C and brought it back to Life||

A Rags To Riches Inspiring Story Of The #Entrepreneur Of Surat|| Surat Ke Ek Udyamee Ki Nirdhan Se Dhanavaan Banane Ki Prerak Kahani||

Hindi: chennai ke bardamain kee adbhut sachchee kahaanee| chennee ke josaph ko apanee jaan bachaane ke lie chaar toton ne kis prakaar puraskrt kiya?

Lara: The Untold Love Story and the Inspiration for Doctor Zhivago...|

3 siblings of a labor family passed the civil exam in unison without mobiles and with fewer books!

India Shocks the World: TATA Builds the Fastest Railway Track-Laying Machine Ever|

An Adventurous Cave Photographer Of The #National_Geography_Channel| Robbie Shone And His Dream|

Pundi Saru: The Hockey Star from Hesal Village |

Other Blogs...